भोपाल गैस त्रासदी : एक आम आपबीती
भोपाल गैस त्रासदी : एक आम आपबीती भोपाल गैस त्रासदी को आज 37 साल हो गए। इन 37 सालों में दुनिया पूरी तरह बदल गयी है। लाखों गैस पीड़ितों को वह रात आज भी याद है जिसने उनकी दुनिया पूरी तरह बदल डाली। क्या हम सभी ने बीसवीं सदी की भयावह औद्योगिक दुर्घटना को पूरी तरह भुला दिया है ? गैस पीड़ित और उनकी पीड़ा आज किसे याद है ? मुझे आज भी 37 साल पहले 2 दिसंबर की रात भूले नहीं भूलती। रात के करीब 2 बजे अचानक हमारे मोहल्ले में शोर शराबा शुरू हो गया था । मोहल्ले के खान परिवार के रिश्तेदार जो पुराने भोपाल में रहते थे , भागकर यहाँ आ गए थे। उनके अनुसार पुराने भोपाल के काफी लोग गैस की चपेट में आ गए हैं और गंभीर हालत में हैं। विश्वास ही नहीं हो रहा था। कहाँ की गैस रिसी होगी ? कोई कह रहा था यूनियन कार्बाइड का टैंक फ़ट गया है और गैस फ़ैल गयी है। पिताजी (अब स्वर्गीय ) का ऑफिस पुराने भोपाल में ही था और उन्हें याद आया कि ऐसी ही दुर्घटना कुछ वर्ष पहले हुई थी और उसका काला धुँआ कई किलो मीटर तक दिखाई दिया था। उस मा...